महिला लेखपाल व एमआर के घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:दीपावली पर अपने घर गये लेखपाल व एमआर के सूने पड़े घर के ताले तोड़कर नकदी व जेबरात चोरी कर लिये गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुईयां बूट निवासी सुखलाल वर्मा के आवास में निशा चौहान किराये पर कमरा लेकर रह रही है| वह मूल रूप से सलेमपुर वंशी औरैया की निवासी है| वर्तमान में कायमगंज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत है| वही ग्राम सिरोली निवासी अजय पाल पुत्र रक्षपाल सिंह भी अपने परिवार के साथ इसी मकान में किराये का कमरा लेकर रह रहे है| दीपावली का त्योहार मनाने के लिये लेखपाल निशा चौहान व एमआर अजय पाल अपनी पत्नी अंकिता के साथ अपने अपने गाँव चले गये|
अजय पाल ने जेएनआई को बताया की वह शनिवार को दोपहर एक बजे लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ लटका था| वही जब भीतर जाकर देखा तो लेखपाल निशा चौहान व उसके खुद के कमरे का ताला चोरों द्वारा तोडा गया था| घटना की सूचना लेखपाल निशा को दी गयी| जिससे वह भी अपने गाँव से मौके पर आ गयी| निशा ने बताया की उनकी पांच सोने की अंगूठी औरकुछ कागजात गायब है| वही एमआर अजय कुमार ने बताया की उनके कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी और कुछ जेबरात चोरी हुआ है| घटना के सम्बन्ध में अजय पाल ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|