रक्षामंत्री की सभा कल, एनएजी नें परखी व्यवस्था

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विधान सभा में कमल खिलानें के लिए मोदी सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे|
शनिवार को रक्षा मंत्री का एमबी कोल्ड राजेपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है| रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एनएसजी लखनऊ के प्रदीप कुमार नें सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा व थानाध्यक्ष दिनेश गौतम के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया| रक्षामंत्री के कार्यक्रम के लिए केबल 300 लोगों की भीड़ एकत्रित करनें की अनुमति दी गयी है| एनएसजी नें वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिये| दिन भर हैलीपैड बनाये जाने का कार्य चलता रहा| भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, मनोज मिश्रा, कुलदीप दुबे  आदि रहे|
जनपद में लगभग 1:45 घंटे रुकेंगे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री लगभग 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से राजेपुर कोल्ड में बने हैलीपेड पर उतरेंगे| इसके साथ ही 2:25 बजे वह हैलीपेड से कार द्वारा जनसभा पर पंहुचेंगे| 2:30 बजे 2:45 का समय आरक्षित की गयी है| 2:45 से 3:30 बजे प्रभावी मतदाता संवाद (अमृतपुर विधान सभा के प्रभावी मतदाताओ के साथ)  रहनें का कार्यक्रम, 3:30 बजे वह प्रस्थान एमबीकोल्ड राजेपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, 3:35 बजे वह सब्जी मंडी हकीम जी वाली गली पंहुचेंगे| जहाँ वह 3:35 से 3:55 तक घर-घर जनसम्पर्क करेंगे| 3:55 वह हैलीपैड राजेपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:05 मिनट पर हैलीपैड पर वापसी होगी|