आतिशबाजी चलानें में बीजेपी मंडल अध्यक्ष सहित तीन को पुलिस नें धरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार शाम भाजपा प्रत्याशियों की टिकट तय होनें पर खुशी में आतिशबाजी चलाकर बैंड बजाने में पुलिस ने बीजेपी के कुछ नेताओं को बैठा लिया है| कई भागने में सफल रहे| पुलिस ने पकड़े गये लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
नवाबगंज के कस्बा चौराहे पर वर्तमान विधायक सुशील शाक्य को पुन: पार्टी ने टिकट दिया है|  टिकट फाइनल होते ही उनके समर्थक भारी संख्या में मिष्ठान वितरण करने के साथ ही आतिशबाजी भी चलानें लगे| जब आतिशबाजी चलाते हुए बीच चौराहे पर पहुंचे तथा मिठाई खिलानें लगे| जिसकी भनक थाना पुलिस को लग गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, आदेश राठौर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया| वहीं दर्जनों समर्थक भागने में कामयाब रहे|  सूचना मिलने पर विधायक सुशील शाक्य भी नवाबगंज थाने आ गये| उन्होंने पुलिस कार्यवाही को नाजायज बताया| पुलिस ने मंडल अध्यक्ष कमल सहित तीन नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|  थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है|  जाँच की जा रही है|