साइकिल की रफ्तार बढ़ाने में जुटे पूर्व विधायक

FARRUKHABAD NEWS LUCKNOW Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 20 फरवरी को मतदान की तारीख तय है| जिसको लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार में लगे है| भोजपुर विधान सभा में तीन बार के विधायक रह चुके पूर्व विधायक जमालुद्दीन के बेटे अरशद जमाल को भोजपुर का टिकट दिया गया है| बेटे के चुनाव प्रचार में रफ्तार बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक नें अपने अनुभव की ताकत झोंक दी है|
बुधवार को सपा प्रत्याशी अरशद जमाल के चुनाव प्रचार में निकले पूर्व विधायक ने साइकिल की चाल बढ़ाई| वह विधान सभा से अपने पुराने साथियों से मिले और उनके साथ अपने समर्थकों और आम जनता के बीच घर-घर जाकर विरोधी खेमें को कमजोर करनें का प्रयास किया| उन्होंने कहा कि साइकिल तेजी से चल रही है| आज युवा, किसान, बेरोजगार सभी सपा की तरफ झुकाव कर रहे है| लिहाज जनता साइकिल को हाथों हाथ ले रही है| उन्होंने कहा कि उनका प्रचार लगातार तेज हो रहा है इससे विरोधी खेमे में खलबली है| सपा सरकार बननें पर सभी के सम्मान का ध्यान रखा जायेगा|