सड़क किनारे मिला महिला का शव, शिनाख्त नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सोमवार शाम सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी| मौके पर ग्रामीणों और राहगिरों की भीड़ लग गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर कछियन नगला में सड़क किनारे एक लगभग 45 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला| ग्राम प्रधान श्यामू नें मामले की सूचना पुलिस को दी| महिला मानसिक रूप  विक्षिप्त बतायी जा रही है| उसके चेहरे व गले पर चोटों के निशान भी थे| चेहरे पर खून भी लगा था| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेश कुमार व फिल्ड यूनिट की टीम नें मौके पर पड़ताल की| छानबीन के बाद थानाध्यक्ष शव राजपूतान चौकी पर ले आये| लेकिन बाद में उन्हें सूचना मिली की अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप का आ रहे है| जिसके बाद शव को पुन: घटना स्थल पर लाया गया| महिला की शिनाख्त नही की गयी| उसके साथ किसी अनहोनी से भी इंकार नही किया जा सकता| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नही हो पायी है| पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|