विवाहिता की हत्या का आरोप, पति,सास सहित 7 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विगत दिन विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था| जिसके बाद आये मृतका के स्वजनों नें दहेज के लिये हत्या करनें का आरोप लगाते हुए तहरीर दी| पुलिस नें मृतका की ससुराल में दबिश भी दी लेकिन आरोपी फरार मिले|
जनपद हरदोई के सांडी सादुल्लापुर निवासी रामभरोसे नें प्राथमिकी दर्ज करायी| जिसमे कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री विनीता का विवाह राजेपुर के कड़क्का निवासी रामदास के पुत्र अनिल के साथ हिन्दू रीतिरिबाज के साथ किया था| बीते 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे उसकी ससुराल से फोन आया की विनीता की मौत हो गयी है| रामभरोसे नें आरोप लगाया कि विनीता की हत्या दहेज के लिए उसके पति अनिल, सास रामकली, देवर मुकेश व अमित, ननद नीतू व मुस्कान, सीमा पत्नी रिंकू नें उसकी हत्या कर दी| पुलिस नें प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू की| सीओ रविन्द्र नाथ राय ने आरोपियों के घर पर दबिश दी| लेकिन आरोपी मौके से फरार मिले|
सीओ नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी |