एक लाख रूपये में नीलाम हुए एक दर्जन पेंड

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में एक दर्जन पेड़ों की नीलामी करायी गयी| सर्वाधिक बोली 1 लाख 3 हजार रुपये में लगी|
एबीएसए रमेश जौहर व प्रधानाध्यापक महेश सिंह प्रधान प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के 12 पेड़ों की नीलामी हुई| जिसमे चार लाइसेंस धारकों ने नीलामी के बोली में हाथ आजमाये| दोपहर एक बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू की गयी| सरकारी कीमत 42,733 रुपये रखी गयी| राजेपुर निवासी कौशल गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश नें 1 लाख 3 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगायी| उन्हें सप्ताह में धनराशि जमा करने के साथ ही 15 दिन के अंदर पेड़ काटने के निर्देश दिये गये|