भूमि विवाद में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष को किया लहुलूहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (कंपिल/नगर प्रतिनिधि) भूमि विवाद के चलते तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर जान लेवा हमलाबोल कर उन्हें लहुलुहान कर दिया गया| उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| लेकिन हालत गंभीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल से भी उन्हें रिफर किया गया| जिसके बाद उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है|
थाना कंपिल क्षेत्र के मो० चौधरियान निवासी 45 वर्षीय राघव शुक्ला तहसील बार एसोसिएशन कायमगंज के अध्यक्ष है| उनका गाँव में ही भूमि विवाद चल रहा है| विवादित भूमि की बीते कुछ महीनों पूर्व पैमाइश भी हो चुकी है| जिसके बाद शनिवार को अपने खेत की जुताई करा रहे थे|
अचानक उनके ऊपर विरोधियों नें जान लेवा हमला कर दिया| उनके साथ जमकर मारपीट कर लहुलुहान कर दिया| हालत गंभीर होनें पर उन्हें परिजन सीएचसी लेकर पंहुचे| सीएचसी से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में उन्हें 12:30 दोपहर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होनें से उन्हें रिफर कर दिया गया|
परिजनों नें उन्हें आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में आईसीयू में भर्ती कराया| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव भी अस्पताल पंहुचे और पड़ताल की| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी और पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें भी अस्पताल जाकर हालचाल लिये| थानाध्यक्ष जयप्रकाश नें जेएनआई को बताया कि भूमि विवाद में मारपीट की गयी है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|