पेय जल परियोजना निर्माण में गोलमाल, ब्लैक लिस्ट होगी संस्था

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला के निरीक्षण कार्यक्रम में तहत जहाँ सफाई व्यवस्था की पोल खुली तो वहीं दूसरी तरफ गंदगी नें भी उनका पारा चढ़ा दिया| पेयजल परियोजना में भी उन्हें अनियमितता पूर्ण निर्माण होते मिला| उन्होंने कार्यवाही के आदेश दिये| जिससे हड़कंप मच गया|
गुरुवार को नोडल अधिकारी नें पीडीएस गोदाम सातनपुर का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें गुणवत्ता व मात्रा का सत्यापन सही से होता नही मिला| उन्होंने खाद्यान उतरते व उठान होनें के दौरान सत्यापन कराने के निर्देश दिये| एफसीआई से आने वाली खुली बोरियों को अलग रखने के निर्देश दिये| खाद्यान को गोदाम में व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये|
उचित दर विक्रेता व  सफाई नायक पर होगी कार्यवाही
नोडल अधिकारी नें शहर के अशोक नगर वार्ड 36 में उचित दर विक्रेता शिव कुमार शर्मा की दुकान का निरीक्षण किया| दुकान में उन्हें वितरण एवं स्टॉक में अनियमितता मिलीं| जिस पर कार्यवाही के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य को दिये| इसके साथ ही इसी बार्ड में उन्हें गंदगी का अम्बार मिला| इस पर सफाई नायक पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये|
कार्यदायी संस्था केसी कंस्ट्रक्शन होगी ब्लैक लिस्ट
नोडल अधिकारी नें फतेहगढ़ के बनखड़िया स्थित पेय जल परियोजना का निरीक्षण किया| निरीक्षण में अनियमितता पूर्ण निर्माण कार्य होता मिला| जिससे उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने कार्यदायी संस्था केसी कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम बुढनामऊ का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका फर्रुखाबाद का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सीएसआई को निर्देश दिये| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी सुभाष प्रजापति रहे|
लोहिया में बैड पर फटे गद्दे देख भड़की नोडल अधिकारी
लोहिया अस्पताल के पुरुष व महिला वार्ड का निरीक्षण करनें पंहुची नोडल अधिकारी को अव्यवस्था देखने को मिला| उन्हें हमेश की तरफ फिर फटे गद्दे नजर आये| इसके साथ अस्पताल के शौचालयों में सफाई अभियान की धज्जियाँ उड़ती दिखीं| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर सीएमएस की क्लास लगा दी| साथ ही उन्हें पीकू वार्ड में चिकित्सक नही मिले| जिस पर उन्होनें चिकित्सकों की चरणबद्द डियूटी लगानें की निर्देश दिये|