बीमारी के साथ बाँझपन है सामाजिक समस्या: डॉ० कुमुदिनी चौहान

FARRUKHABAD NEWS HEALTH जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ के गंगा लक्ष्मी आयुर्वेद सेंटर की चिकित्सक डॉ० कुमुदिनी चौहान नें शहर के बढ़पुर के जोगराज हास्पिटल में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया| जिसमे जनपद व दूर-दराज से आयीं महिलाओं नें अपना इलाज और चिकित्सीय सलाह ली|
शिविर में अधिकतर बाँझपन से पीड़ित महिलाओं नें इसका लाभ लिया| डॉ० कुमुदनी चौहान नें जेएनआई से बातचीत में कहा की निसंतान दम्पति से सम्बन्धित कई मरीज देखे| उन्होंने निसंतानता एक तरह  की शारीरिक बीमारी नही है, यह एक सामाजिक समस्या भी है| उन्होंने बताया की अन्य पेट की समस्या से भी ग्रसित महिलाओं का उपचार की सलाह दी गयी| चिकित्सक जिज्ञासा सिंह नें सभी महिला मरीजों के मुफ्त में अल्ट्रासाउंड किये| इसके साथ ही उन्हें उपचार करने का सुझाव भी दिया| इस दौरान तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक मरीजो का मुफ्त चेकअप किया गया| महिला मरीज सुमन ने बताया कि शिविर में उनका बेहतर परीक्षण किया गया| जिससे उन्हें बीमारी से लड़ने का काफी हौसला मिला| उपचार के भी तरीके डॉ० कुमुदनी चौहान व डॉ० जिज्ञासा सिंह नें दिये है|  हदय रोग विशेषज्ञ डॉ० उदयराज सिंह, कैसर चिकित्सक युवराज सिंह रहे|