गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास पर युवा कांग्रेस का कड़ा विरोध

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शनिवार को पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर में पीएम मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कर दिया गया| जिसके विरोध में युवा कांग्रेस नें धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें शहर के टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर अपने पदाधिकारियों के साथ धरना प्रदर्शन कर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया| इसके साथ ही साथ कहा कि जनपद फर्रुखाबाद से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे निकलना था| लेकिन सरकार की नियतसाफ ना होनें के चलते वह शाहजहाँपुर से निकाला गया| फर्रुखाबाद की जनता को विकास के नाम पर धोखा दिया गया| इसका जबाब जनता आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को जरुर देगी| भाजपा के जनप्रतिनिधियों नें जिले से ना निकलने का तकनीकी कारण बताया| यह फर्रुखाबाद का अपमान और विशुद्ध राजनीति है| जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता, अंकित दीक्षित, अर्जुन शर्मा, मोहसिन अंसारी, नितेश वाथम, शुभम मिश्रा, मो० साबिर, मो० हसन आदि रहे|