बंदियों को सर्द हवाओं से बचाने की कवायत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शीत लहर शुरू होनें के बाद जेलों में निरुद्ध बंदियों को सर्दी से बचाने के लिए बैरकों में पारदर्शी पालीथीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया| इसके आलावा शाम को चाय का वितरण कराया जा रहा है| मौसम की मार से बचाने के लिए महिला बंदियों व उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान दिये जानें की बात कर रहें है| इसी क्रम में शुक्रवार को बद्री केदार सेवा समिति द्वारा महिला बंदियों व उनके बच्चो को ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराये गये| जिला जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद नें बताया कि वर्तमान में 1056 बंदी निरुद्ध है| जिनमे 48 महिलाएं और 8 बच्चे हैं| सर्दी में बढ़ोत्तरी होनें के साथ ही सभी बंदियों को तीन-तीन कम्बल उपलब्ध कराये गये है| महिला बंदियों वउनके बच्चों को दो-दो जोड़ी ऊनी कपड़े भी मुहैया करा दिये गये है| बैरकों के सामने अलाव की भी व्यवस्था की गयी है| उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ठंड का प्रकोप बढने की सम्भावना को देखते हुए बैरको में पारदर्शी पालीथिन लगवानें का कार्य शुरू कर दिया गया है| इसके अलावा जेल  स्टाप द्वारा जेल में बंदी महिलाओं के साथ रह रहे उनके बच्चों के लिए ऊन उपलब्ध करा दी गयी है| जिससे वह उनके व अपने लिए स्वेटर व मोजे आदि बना रहीं है|
शुक्रवार को बद्री केदार समिति मुख्यालय मुरादाबाद के शिवकुमार शास्त्री एवं उनके सहयोगी कंचन मिश्रा द्वारा जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चो को शाल व गर्म पकड़े भेट की| इस दौरान जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेष कुमार सिंह सोनकर, अखिलेश कुमार मिश्रा आदि रहे|