20 जिलो के बीजेपी कार्यकर्ता मोदी की रैली में होंगे शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद: आने वाली 28 फरवरी को जनपद बरेली में होने वाली प्रधानमन्त्री मोदी की किसान रैली में शामिल होने के लिये बरेली जिले आस-पास के 20 जिलो के कार्यकर्ता व किसानो को आमंत्रित किया गया है| मोदी की यह रैली मिशन 2017 का बिगुल मानी जा रही है| नगर में मनाई गयी दिन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर इस मामले पर भी विचार किया गया| बैठक से जिले के कई बड़े नेता गायब रहे|
नगर के मोहल्ला सिकत्तर बाग स्थित भाजपा नेता डॉ० महिपाल सिंह के विधालय में प० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे उनके जीवन पर विशेष प्रकाश डाला गया| सभी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रुपेश गुप्ता, सतीश वर्मा, अजीत पाण्डेय, डॉ० राजेश्वर सिंह, प्रभात अवस्थी, प्रबल त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, ममता सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

भाजपा जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की 28 फरवरी को बरेली में प्रधानमन्त्री मोदी की किसान रैली का आयोजन होना है| जिसमे बरेली जनपद के आसपास 20 जिलो के बीजेपी कार्यकर्ता और किसानो को आमंत्रित किया गया है| जिसमे जनपद स बड़ी संख्या में भीड़ बरेली के लिये रबाना होगी|