खबर का असर: डीएम की दहलीज पर वृद्ध का शव रख न्याय की गुहार, विद्यालय संचालक सहित आधा दर्जन पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना पुलिस की नाकाम कोशिश के बाद जालसाजो के जाल में फंसकर अपने पति को गवाने वाली वृद्ध महिला को आखिर न्याय की किरण नजर आयी| शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर डीएम कार्यालय के बाहर शव लेकर ग्रामीणों का हुजूम पंहुचा तो प्रकरण संज्ञान में आनें के बाद नगर मजिस्ट्रेट नें  सीओ को तलब कर मुकदमा दर्ज करनें के साथ ही पीएम कराने के आदेश दिये| साथ ही तहसीलदार सदर को कार्यवाही हेतु अवश्यकआदेश दिये|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी रामपोथी पत्नी द्रगपाल सिंह की गाँव की जमीन को एक विद्यालय संचालक और उनके कुछ साथियों नें सरकारी आवास दिलानें के नाम पर अपने हक में बैनाम करा लिया| तो वृद्धा नें अफसरों के चक्कर लगानें शुरू किये| लेकिन परिणाम की जगह उन्हें धमकी मिलना शुरू हो गया| दबंगो की धमकी से 71 वर्षीय रामपोथी के पति द्र्गपाल सिंह की मौत सदमे में हो गयी| परिजन जब ट्रैक्टर से शव लेकर थनें जा रहे थे तो सांठगाठ के चलते उन्हें रास्ते में ही रोंक लिया| डरानें-धमकानें के बाद उन्हें चलता कर दिया| इससे पूरे गाँव में आक्रोश फैल गया| शुक्रवार को आक्रोशित परिजन ट्रैक्टर पर शव रखकर कलेक्ट्रेट पंहुच गये| जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट दीपाली  भार्गव मौके पर पंहुची और उन्होंने ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद उन्होंने सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा को मौके पर  तलब किया और कार्यवाही के आदेश दिये| सीओ नें पीड़िता रामपोथी पत्नी द्र्गपाल सिंह को मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम दर्ज करानें के आदेश दिये| इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट नें तहसीलदार सदर को बैनामा करायी गयी भूमि पर यथा स्थिति बनाये रखनें के निर्देश दिये|
थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली के घारमपुर निवासी विद्यालय संचालक अंजुम दुबे उनके साथी विजय अग्निहोत्री, प्रबल प्रताप तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| आगे की कार्यवाही साक्ष्यों के आधार पर की जायेगी|
पोस्टमार्टम में हदयगति रुकनें से मौत 
सूत्रों से मिली जानकारी के चलते द्र्गपाल सिंह की मौत हदय गति रुकनें से मौत होना आया है |वही फेफड़ो में भी समस्या आयी है| पोस्टमार्टम  डॉ० सुमित शाक्य नें किया| पोस्टमार्टम के बाद पुलिस नें शव परिजनों को सौप दिया|