धर्मांतरण करानें के शक में आरोपियों को किया पुलिस के हबाले

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धर्म परिवर्तन करानें के आरोप में हिन्दूवादी संगठन के नेताओं नें सोमवार को कुछ महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ कर आवास विकास चौकी पुलिस के हबाले किया| उनके पास से कई कई धार्मिक साहित्य की पुस्तके मिली हैं| संगठन के लोगों का आरोप है कि गिरोह के लोग लम्बे समय से शहर में घूम-घूम कर धर्मांतरण करा रहे है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
हिन्दूवादी संगठन के लोगों का आरोप है कि यह लोग हिन्दू समाज के गरीब तबके के लोगों को बहला-फुसला कर ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा रहे है| उनके पास से जो पुस्तके बरामद हुई है उनमे हिन्दू देवी देवताओं के बारे में अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया गया है| उन्हें मिशन अस्पताल के पास से धर्मांतरण करानें के आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें चौकी ले आये| हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा व हिन्दू महासभा (विमलेश गुट) के उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा आदि आ गये| वहीं आरएसएस के दिनेश तोमर नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|