अधिवक्ता लूट कांड: पुलिस कुछ संदिग्धों से राज खोलने में जुटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन हुए तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के घर लूट की बारदात को 24 घंटे का समय पूरा हो गया| इसी बीच पुलिस को अहम सुराग मिले है| पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया भी है| जिनसे पूंछतांछ की जा रही है| पुलिस नें एफआईआर भी दर्ज कर ली है|
शहर कोतवाली के बढ़पुर व्लाक निवासी सपा नेता महेंद्र कटियार के भाई व तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार के घर दिन दहाड़े लूट कर दी गयी थी| लूट में 1 लाख 15 हजार की नकदी और एक सोने की चेन बदमाश ले गये थे| 14 वर्षीय नौकर धनराज पुत्र स्वर्गीय संजीब निवासी मसेनी चौराहा लकूला रोड़ को बंधक बना डाल गये| लेकिन नौकर द्वारा बतायी गयी कहानी पुलिस के गले नही उतर रही! पुलिस नें सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जिसमे तीन नकाबपोश बदमाश साफ तौर पर व्लाक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए| पुलिस नें घटना के सम्बन्ध में मुख्य मार्ग पर लगे कई जगह के सीसीटीवी देखे| सूत्रों की मानें तो पुलिस को बढ़पुर स्थित एक दुकान से बदमाश रस्सी खरीदते नजर आ गये है| पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह बात साफ है की जो रस्सी अधिवक्ता के नौकर को बांधने में प्रयोग की गयी वह बढ़पुर की एक दुकान से खरीदी गयी थी| लेकिन पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नही कर रही है| पुलिस नें कुछ संदिग्धों को उठाया है| माना जा रहा है कि पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है| सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि जाँच चल रही है|  जल्द खुलासा किया गया|