फर्रुखाबाद में 43 नये कोरोना संक्रमित, 1922 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को कोरोना के 43 और नये मरीज सामने आये है| जिससे अब संख्या 1922 हो गयी है|
कोरोना रिपोर्ट के तहत कायमगंज के ग्राम अताईपुर निवासी 32 वर्षीय युवक, थाना मऊदरवाजा के ग्राम बहादूरगंज निवासी टीला मसेनी निवासी 53 वर्षीय पुरुष, नवाबगंज निवासी 24 वर्षीय पुरुष, न्यू इंद्राकालोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी, आवास विकास बढपुर निवासी एक 51 वर्षीय पुरुष, लोहिया कैम्पस निवासी 28 वर्षीय युवती, कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी 55 वर्षीय अधेड़, फतेहगढ़ की गीता पुरम कालोनी निवासी 29 वर्षीय महिला, आरआरसी फतेहगढ़ से 32 वर्षीय युवक, आवास विकास निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, पहाड़पुर रुदायन निवासी 1 वर्षीय बालक, सीएमओ कार्यालय के एमएमयू बैन का कर्मी, डीपीआरओ कार्यालय के तीन कर्मचारी, जेएनवी रोड़ निवासी दो  युवक, दलेलगंज निवासी 23 वर्षीय महिला, कोविड कंट्रोल रूम के एक कर्मी, चीनी मिल का 59 वर्षीय कर्मी, खिनमिनी निवासी 40 वर्षीय महिला, न्यू फौजी कालोनी भोलेपुर निवासी 54 वर्षीय अधेड़ सहित कुल 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले है|

बुधवार को शाम आयी कोरोना रिपोर्ट में 14 और संक्रमित निकले| जिसमे श्रंगीरामपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, किसरोली निवासी 54 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी 32 वर्षीय युवक, सातनपुर मंडी निवासी 18 वर्षीय युवक, सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी दो युवक व तीन महिलायें, न्यू हाथी खाना फतेहगढ़ निवासी दो महिला, शहर के मोहल्ला सेनापत निवासी एक युवक,
अब जिले में कुल 1922 मरीजों की संख्या हो गयी है| 760 डिस्चार्ज हो चुके है| 448 सक्रिय केस है| 32 की अब तक मौत हो चुकी है| 682 मरीज होम आईसोलेशन में है|