अपडेट: जेल से रिहा होते ही दबंगों नें वादी के घर की ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीते वर्ष 2020 में लिखे एक मुकदमें में जेल में निरुद्ध आरोपी बुधवार को ही रिहा हुए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस नें कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरारिख निवासी विदुर दुबे नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि गुरुवार को सुबह 10:45 बजे गाँव के ही अवधेश उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रिशू पूत्र राजकिशोर, सौरभ व गौरव पुत्र प्रवीन चंद्र दुबे, शिवेंद्र दुबे पुत्र राममोहन लाल दुबे उसके नलकूप के पास जहाँ मकान बन रहा है आ गये| उन्होंने गाली-गलौज कर निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया और सामान को तोड़फोड़ दिया| आरोपियों नें एक राय होकर उनके पुत्र अतुल कुमार जान से मारनें की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे अतुल बाल-बाल बच गया| विदुर दुबे नें बताया कि आरोपी शातिर किस्म  के है और एक मुकदमें में भी वादी ही जिसमे आरोपी जेल गये है| पीड़ित विदुर नें कहा कि आज ही आरोपी छुटकर आये हैं| और उन्होंने मुकदमें में समझौते का दबाब बनाने के चलते फायरिंग कर दी| जिससे भगदड़ मच गयी| सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| उन्होंने मौके से ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है|
आरोपियों के पास से अबैध असलहे बरामद, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| इसके साथ ही उनके पास से देशी राइफल व एक तमंचा भी पुलिस नें बरामद कर लिया है| प्रभारी निरीक्षक अपराध दिवाकर सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है| असलहे भी बरामद हुए है|