प्रेमिका के अपहरण में बाधा बनने पर उसकी बहन को मारी थी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते 16 नवंबर की रात झोपड़ी में सो रही महिला के पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| लिहाजा पुलिस नें हत्या के आरोप में मृतका की बहन के प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने उनके पास से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी 27 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी सत्यदेव राजपूत की 16 नवंबर की रात 12 :30 बजे अपने घर के तकरीबन 300 मीटर दूर बनी झोपड़ी में दो हमलावरों नें गोली मारकर हत्या कर दी थी| लिहाजा पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगायीं गयी थी| थाना पुलिस और एसओजी टीम के द्वारा उन्हें हथियार शराब ठेके के निकट पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया| आरोपियों के नाम आजाद यादव पुत्र सतपाल यादव निवासी सराय साधो जलालाबाद, रामप्रकाश पुत्र वीरपाल निवासी कुडरी जलालाबाद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया| आरोपी आजाद के पास से आला कत्ल (315 बोर तमंचा) बरामद कर लिया| वही दूसरे आरोपी रामप्रकाश के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है|
यह निकला हत्या का कारण !
मृतका की बहन पिंकी का आरोपी आजाद यादव की बहन पिंकी से प्रेम प्रसंग चलता था| इसके बाद वह दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे| बीते भाईदूज पर आरोपी पिंकी अपनी बहन मृतका शकुंतला के घर आ गयी थी| आजाद को शक हो गया की पिंकी की बहन शकुंतला नें उसकी किसी दूसरी जगह शादी तय कर दी| पिंकी आजाद के घर से कुछ जेबरात भी लायी थी| पुलिस के अनुसार घटना वाली रात आरोपी आजाद यादव अपने साथी रामप्रकाश व अन्य चार के साथ शकुंतला के घर आया और उसे मौके पर पिंकी नही मिली तो वह शकुंतला को ले जाने लगा| जिसका विरोध करनें पर उसने शकुंतला के पीठ में गोली मार दी जिससे शकुंतला नें मौके पर ही दम तोड़ दिया|  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि दोनों आरोपियों कोपुलिस नें मुठभेड़ में  गिरफ्तार कर लिया गया है| उनके पास से तमंचे भी बरामद हुए है| अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है|