डग्गामार बस की टक्कर से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) डग्गामार बस की टक्कर लगनें से बाइक सबार दो सगे भाई घायल हो गये| गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया| सीएचसी में चिकित्सक नें दोनों को मृत घोषित कर दिया| परिवार के ऊपर टूटे दुखों के पहाड़ को देखकर हर  किसी की आँखे नम हो गयीं|
पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज सरौलिया निवासी 25 वर्षीय अंकुर व 22 वर्षीय अंशु पुत्र उमेश चन्द्र दीक्षित कानपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी करते थे| दोनों दीपावली पर अपने घर आये थे| शुक्रवार को दोनों भाई बाइक से वापस कानपुर जा रहे थे| उसी दौरान कोतवाली कायमगंज के न्यायामतपुर ढिलावली के निकट डग्गामार बस नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों बाइक सबार भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें पुलिस नें सीएचसी में भर्ती कराया| सीएचसी में चिकित्सक विपिन कुमार नें दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया| घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की माँ सुनीता, भाई सौरभ आदि सीएचसी पंहुचे उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, एसएसआई विनोद यादव आदि रहे| एसएसआई विनोद यादव नें बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|