सपा बोली कौन कंगना रनोट, सब भाजपा के नौटंकी बाज लोग!

Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक दलों नें एक दूसरे के ऊपर राजनैतिक कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है| सब अपने विरोधी दलों पर आरोपों के तीर चला रहें है| शुक्रवार को शहर के आवास विकास स्थित एक होटल में संगठन समीक्षा के बाद मीडिया से रूबरू हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने भाजपा और अन्य विरोधी दलों पर तीखे तीर चलाये| उन्होंने साफ कहा की आगामी चुनाव में उनका मुकाबला केबल बीजेपी से होगा, बसपा व कांग्रेस दौड़ से बाहर हैं| इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री कंगना नरोट के आजादी वाले विवादित वयान पर भी तीखा जबाब दिया उन्होंने कहा कौन है कंगना नरोट, यह सब बीजेपी के नौटंकी बाज लोग हैं|
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें कहा कि जनता ने अखिलेश यादव को सूबे का दोबारा सीएम बनाने का मन बना लिया है| जिले की चारों विधान सभा सपा ही जीतेगी| उन्होंने दावा किया की जिस तरह से सपा का माहौल प्रदेश में बन रहा है उस तरह से तो 400 सीट सपा ही जीतेगी| सपा जाति-धर्म के नाम पर चुनाव नही लड़ती| प्रसपा सुप्रीमो के पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा विवाद उनका निजी मामला है| लेकिन शिवपाल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने से सपा के ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा|
जिला जेल हिंसा पर उन्होंने कहा कि पूरे फर्रुखाबाद जेल में ही नही पूरे यूपी में ही जंगलराज व गुंडाराज चल रहा है| सपा नेता आजम खां को फर्जी मुकदमें लगाकर जेल में भेज दिया| बीजेपी लोगों को डराकर राज करना चाहती है| उनके पास कोई जनाधार नही है| अखिलेश द्वारा जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से किये जाने वाले वयान पर उन्होंने कहा की लाल कृष्ण आड़वाणी भी तो बीजेपी के नेता है तो उन्होंने अपनी किताब में जिन्नां की तारीफ क्यों लिखी| उन्होंने कहा की अभी उन्होने सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गयी पुस्तक में हिंदुत्व की आईएसआईएस (ISIS)और बोको हरम से तुलना करनें वाली पुस्तक को नही पड़ा है|
उन्होंने कहा की इस बार चुनाव में सपा की टक्कर केबल भाजपा से है| बसपा और कांग्रेस लड़ाई से बाहर हैं| उन्होंने कहा की सपा नें लोगो का विकास किया और भाजपा नें भरोसे को तोड़ दिया| अभिनेत्री कंगना रनोट के द्वारा दिये गये विवादित वायन पर सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा की कौन कंगना रनोट वह नही जानते| यह सब भाजपा के नौटंकीबाज लोग है|  जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, नि० महानगर अध्यक्ष विजय यादव,महेंद्र सिंह कटियर आदि रहे|