जिला जेल बबाल में घायल बंदी शिवम की मौत, डीआईजी जेल पंहुचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल बबाल को लेकर शासन सख्त हो गया है| लिहाजा जिम्मेदारों पर गाज गिरना भी तय है| जिला फिलहाल जिला जेल बबाल के दौरान घायल हुए बंदी की मौत हो गयी| वहीं शाम को कानपुर परीक्षेत्र के डीआईजी भी जिला जेल पंहुच गये| वह पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी शिवम पुत्र मुन्ना राठौर के पेट में चोट लगनें से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था | जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया था| लेकिन उसकी सैफई ले जाते समय मौत हो गयी| मौत से पहले उसने जिला जेल के जेलर,  दो डिप्टी जेलर पर गोली मारनें का आरोप लगाया था| हालांकि जेल अधिकारी गोली मारनें की बात को सिरे से खारिज कर रहें है|
अब बंदी की मौत के बाद जेल के जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्यवाही की तलवार लटक सकती है| फिलहाल थाना राजेपुर में मृतक बंदी शिवम पर चोरी के मामले में बंद है| उसके ऊपर शहर कोतवाली पुलिस नें गैंगेस्टर की कार्यवाही की थी| मृतक अपने परिवार का अकेला चिराग था| उसकी एक बहन है जो बेबर में रहती है| माँ की बचपन में मौत हो गयी थी| घर पर पिता मुन्ना राठौर अकेले रहते है| उन्हें भी लकवा मार गया है| एसपी-डीएम सुबह से अभी जेल में ही डटे है| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि बंदी शिवम की मौत हो गयी है| उसका शव वापस मंगाया गया है|
डीआईजी जेल पंहुचे
डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी रविवार शाम लगभग 4 बजे जिला जेल फतेहगढ़ पंहुचे| जेल गेट पर उन्होंने बताया कि वह पहले पूरे मामले की तफ्तीश करेंगे| उसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|