पांडेश्वर नाथ मंदिर में पांच हजार दीपों से किया दिवाली को रोशन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर पंडा बाग में भक्तों ने 5000 दीपों के साथ दिवाली पर्व मनाया एवं भगवान भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार कर 56 भोग लगाकर महाआरती की| संस्कार भारती ने इंद्रधनुषी रंगोली के साथ मंदिर प्रांगण अलंकृत किया|
मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा एवं उमेश शर्मा ने बताया भोलेनाथ सभी का कल्याण करते हैं, जो भक्त श्रद्धा के साथ आराधना करते हैं भगवान उनकी सारी इच्छाएं पूरी करते हैं| दिवाली पर संस्कार भारती की प्रांतीय रंगोली प्रमुख साधना श्रीवास्तव ,डॉ० सर्वेश श्रीवास्तव, हेमलता सक्सेना ने भू अलंकरण किया|  प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय, रविंद्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय ने मंदिर में दीपों के साथ भव्यता प्रदान की| मंदिर में पूजा अर्चना देवकी शर्मा ने की| महा आरती गोपाल शर्मा ने की| आरती के पश्चात भक्तों ने आतिशबाजी प्रदर्शन की मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से नहला दिया| उल्लास के साथ दीपावली की खुशियां मनायी|  अनुज राजपूत, सुमन दुबे ,गौरव गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता , चंद प्रकाश शर्मा, विकास शर्मा, सुरेश मिश्रा व मनीष मिश्रा रहे|