राजद्रोह का आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर, वीडियो वायरल कर मांगी माफी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीते दो दिन राजद्रोह के मामले में मुकदमा दर्ज होनें के बाद आरोपी युवक पुलिस की पंहुच से अभी दूर है| उसके मुम्बई भाग जाने की चर्चा है| फिलहाल पुलिस नें उसके परिजनों को उठा लिया है| लेकिन अभी आरोपी पुलिस के हाथ नही चढ़ा है| आरोपी अपना वीडियो वायरल कर माफी मांग रहा है|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम बंथलशाहपुर निवासी फरमान पुत्र इसरार नें अपनी फेसबुक आईडी से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत के ऊपर अशोभनीय व देशद्रोही भाषा का प्रयोग किया| जिस मामले में थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गदनपुर देवराजपुर भाजपा जिला मंत्री गुरु चरन सिंह नें थाना जहानगंज में आरोपी फरमान के खिलाफ देशद्रोह व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था| मुकदमा दर्ज होनें की भनक लगते ही वह फरार ही गया| पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है| लेकिन वह अभी पुलिस के हाथ नही चढ़ा| पुलिस नें उसके कुछ परिजनों को उठाया है| सूत्रों की मानें तो आरोपी फरमान के मुम्बई भाग जानें की जानकारी मिली है| उसे मुम्बई भगानें में किसनें मदद की यह भी जाँच का विषय है| फिलहाल आरोपी फरमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गयी| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि जाँच की रही है| आरोपी को जल्द पकड़नें का प्रयास चल रहा है|