25 बंदियों को मिली जेल की सलाखों से आजादी

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्रीय कारागार में निरुद्ध  सजायाफ्ता बंदीयों  को अब मुक्ति मिलने लगी है। यहां से रिहा हुए बंदी खुले आसमान में सांस लेंगे। परिवार के साथ जीवनयापन करेंगे। गुरुवार को केंद्रीय कारागार से 25 बंदी को रिहा किये गये। रिहा होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
दरअसल शासन नें महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ से57 बंदियों को रिहा करनें का आदेश दिये थे| जिसमे से  25 बंदियों को गुरुवार को आजादी मिल गयी| जेल से रिहा होनें से पूर्व केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह द्वारा कारागार के बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए सालसा मोबाइल एप के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा विधिक अधिकारों से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल नें बन्दियों से रिहा होने के बाद कटुता एवं वैमनस्यता का त्याग कर सामाजिक सद्भावपूर्वक नये जीवन की शुरूआत करने हेतु प्रेरित किया गया| कार्यक्रम के समापन पर कारागार से रिहा होने वाले बन्दियों को पारिश्रमिक के द्वारा अर्जित धनराशि के चेक वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा वितरित करनें के साथ ही रिहा होनें वाले बंदियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया|
57 का आया आदेश अब तक 32 हो चुके रिहा
शासन से 57 बंदियों के रिहा होनें का आदेश केन्द्रीय कारागार को प्राप्त हो चुका है| जिसमे से 7 बंदी एक सप्ताह पूर्व छोड़े जा चुके है| वहीं 25 बंदी गुरुवार को रिहा किये गये| कुल 32 बंदी अभी तक रिहा हो चुके है| अभी 25 बंदियों को रिहाई का इंतजार है| उपकारापाल सुरजीत सिंह समेत आदि रहे|
सेन्ट्रल जेल के कारापाल पद पर बृज किशोर की तैनाती
काफी समय से खाली चल रहे सेन्ट्रल जेल के जेलर (कारापाल) के पद पर गुरुवार को बृज किशोर गौतम नें कार्यभार ग्रहण कर लिया| वह बन्दियों की रिहाई कार्यक्रम में भी रहे| फ़िलहाल कारापाल का कार्य उपकारापाल सुरजीत कुमार देख रहे थे|