व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर राजीव की ताज पोशी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनधि मंडल के जिलाध्यक्ष के पद पर प्रदेश अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल ने राजीव अग्रवाल की ताजपोशी कर दी है| जिसकी विधिवत घोषणा भी की गयी| लेकिन कमेटी में अधिकतर पुराने चेहरों को ही जगह मिली है|
शहर के स्टेट बैंक के पीछे धर्मशाला में आयोजित हुई बैठक में व्यापारियों को एक जुट होने की सलाह दी गयी| इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल ने कार्यकारणी की घोषणा की| जिसमे राजीव अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कौशिक, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी,जिला उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया सक्सेना जिला उपाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष के पद पर संजीब गुप्ता राजू को मनोनीत किया गया है|
इसके साथ ही साथ 9 जिला उपाध्यक्ष, 15 जिला मंत्री, पांच संगठन मंत्री, एक आडिटर, एक प्रचार मंत्री, 15 व्यापारियों को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है| कुल मिलाकर 51 को व्यापारियों को संगठन में जगह दी गयी है| लेकिन कमेटी में अधितर पुराने चेहरों को ही जगह मिली है|