बिना अनुमति संकिसा में जुटी हजारों की भीड़, पढ़े क्या बोले डीएम-एसपी व विधायक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही संकिसा में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित  हो गयी| अब बबाल होनें के बाद जिला प्रशासन जाँच कर कार्यवाही की बात कर रहा है|
दरअसल बौद्ध अनुयायी और सनातन धर्मियों के बीच हुई महाभारत में जिलाधिकारी मानवेन्द्र  सिंह नें  संकिसा पंहुच कर संधि करा दी| लेकिन यह सबाल भी बड़ा है कि हजारों लोग बिना अनुमति कैसे एकत्रित हो गये और किसके दबाब में प्रशासन चुप्पी साधे रही और फोर्स पर्याप्त क्यों नही लगाया गया इन सबालों के जबाब में डीएम-एसपी नें क्या कहा देखें-
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि विवादित टीले पर कुछ अराजक तत्व चढ़ गये थे| जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है| भीड़ भी थी| जिस पर पथराव हुआ| जिसके बाद फोर्स मौके पर आ गयी| सामान्य फोर्स लगाया गया था| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में जाँच टीम का गठन किया गया है| जाँच टीम की रिपोर्ट आनें के बाद कार्यवाही की जायेगी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि तकरीबन दो तीन हजार लोग बौद्ध महोत्सव में एकत्रित हुए| इस बार कार्यक्रम करनें की अनुमति नही थी| उसके बाद भी हजारों की भीड़ एकत्रित कैसे हो गयी| पुलिस की लापरवाही है या  जो भी लापरवाही हुई है उसके लिए एडीएम व एएसपी के नेतृत्व में जाँच टीम का गठन कर दिया गया है| जाँच रिपोर्ट आनें के बाद कार्यवाही की जायेगी|
विधायक बोले-भीड़ को प्रशासन नें हल्के में लिया, कार्यवाही हो
पूरे मामले में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें जेएनआई से फोन पर बात की| उन्होंने कहा कि देर रात एलआईयू की 30 हजार लोगों की भीड़ एकत्रित होनें की सूचना उन्हें मिली थी| इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन के पास भी रही होगी| लेकिन उसके बाद भी प्रशासन नें भीड़ को हल्के में लिया| अराजकतत्वों नें पथराव कर 15-20 गाड़ियों को तोड़ा| हम धम्मयात्रा का शुभारम्भ करनें के लिए लिए गये थे उन्हें नही पता की बिना अनुमति कार्यक्रम हुआ | यह आयोजक जानें| लेकिन भीड़ और विवाद होनें की आशंका के बाद भी पर्याप्त पुलिस बल क्यों नही लगा यह गंभीर मामला है| इसमे कार्यवाही होगी| अंतराष्ट्रीय न्यूज बनी है जिले की बदमानी हुई है| इस पर कार्यवाही होगी|