विजयदशमी पर शहर में छाया उल्लास, जगह-जगह शस्त्र पूजन

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विजय दशमी पर सुबह से ही उल्लास छाया रहा। घरों से लेकर मंदिरों में शस्त्र पूजन किया गया। विशेष रूप से सुरक्षा बलों ने शस्त्रों की पूजा की। ज‍िनके घर शस्त्र हैं उन्होंने घरों में शस्त्रों की पूजन विधि विधान से की। इसके साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक शास्त्र पूजन किया गया|
शहर के मसेनी चौराहे के निकट एक गेस्ट हाउस में विश्व क्षत्रिय परिषद नें विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे मुख्य अतिथि सतेन्द्र प्रताप सिंह (मन्नी सिंह) व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर आदि नें शस्त्र पूजन किया| जिसमे  पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, जीतेंन्द्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह छोटे, शुलक्षणा सिंह आदि रहे | संचालन वैभव सोमवंशी नें किया| आवास विकास स्थित एक होटलमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० उदय राज ने की।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख अमरनाथ ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बताया कि, संघ प्रतिवर्ष 6 उत्सव मनाता है, उसमें से एक उत्सव विजयादशमी का भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ० सुबोध वर्मा एवं जिला प्रचारक प्रवीण के साथ उमेश गुप्ता, विधायक सुशील शाक्य, पंकज वर्मा, सुदेश दुबे, शैलेन्द्र सिंह राठौर,  भास्कर दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रबल पाठक आदि रहे| जहानगंज के एक विद्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के पंहुच कर शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया| शस्त्र पूजन के साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया| उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, डीएन डिग्री कालेज के प्राचार्य मुकेश राठौर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह आदि रहे|