कपड़े धो रही जरदोजी कारीगर की पत्नी के लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर के बाहर कपड़े धो रही महिला के के कंधे के निकट अचानक संदिग्ध हालत में गोली लगनें से महिला गंभीर हो गयी| परिजन पहले निजी अस्पताल ले गये उसके बाद हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोताबहादुरपुर निवासी 24 वर्षीय आईमा पत्नी फीदा हुसैन अपने घर के पास कपड़े धो रही थी| उसी दौरान अचानक संदिग्ध हालत में उसके कंधे में पीछे तरफ गोली लग गयी| जिससे खून निकलने लगा| जानकारी होनें पर परिजन पांचाल घाट पंहुचे| जहाँ निजी चिकित्सक से इलाज कराया| लेकिन कुछ देर बाद हालत गंभीर होंने पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ भर्ती किया गया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि महिला के गोली लगी है| गोली कैसे लगी है इसकी जाँच की जा रही है|