सीएम योगी के बयान के विरोध में कांग्रेस की झाड़ूगीरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को कांग्रेसियों नें सीएम योगी के बयान के विरोध में वाल्मीकि मन्दिर में झाड़ू लगाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया| दरअसल सीएम योगी नें शुक्रवार को गोरखपुर में एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका के झाड़ू लगाने को लेकर हुए सवाल पर कहा था कि जनता उनको इसी लायक बनाना चाहती है और जनता ने उन्हें इसी लायक बना दिया है। सीएम के बयान को लेकर कांग्रेसियों ने पंजे में झाड़ू उठाकर झाड़ूगीरी की| कांग्रेसियों नें कहा कि सीएम नें  सम्पूर्ण वाल्मीकि समाज और नारी जाति का अपमान किया है|
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ल (पुन्नी) के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम स्थित  महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में कांग्रेसी एकत्रित हुए| उन्होंने मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाकर सीएम योगी के बयान का प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया|
सिविक एवं सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ० अरुण अग्निहोत्री नें कहा कि कहा कि झाड़ू लगाना कोई छोटा काम नहीं, यह स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने ऐसा कह कर करोड़ों महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और दलित समाज का अपमान किया है। उनकी यह टिप्पणी महिला और दलित विरोधी है।
नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला नें कहा कि यह काम हर परिवार की महिलाएं सुबह होते ही अपने घरों में करती हैं। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनकी महिला और दलित विरोधी मानसिकता का सुबूत है। वह समझते हैं कि झाड़ू लगाना केवल वाल्मीकि समाज का काम है जिन्हें वह हेय ²ष्टि से देखते हैं। उनके इस बयान से भाजपा का महिला और दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा नें भी विचार रखे|  इस दौरान जानकी शुक्ला, सलीम खां, इकबाल, वरुण त्रिपाठी व फईम खां आदि रहे|