दबंगों नें निर्माणाधीन दीवार गिरायी, तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भूमि कब्जे के विवाद मे दबंगों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी| जिससे भवन स्वामी घायल हो गया| पुलिस नें तीन आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता का ईश्वर दयाल व राजेन्द्र प्रसाद निवासी कछियाना से भवन कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है| बीती रात पप्पू उसी विवादित भूमि पर दीवार का निर्माण करा रहे थे| तभी ईश्वर दयाल, राजेन्द्र व ईश्वर दयाल के पुत्र बालाजी, मनोज व प्रमोद आ गये| आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया| जिससे पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गये|
घटना की सूचना पर घुमना चौकी इंचार्ज चन्द्र प्रकाश तिवारी मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच की| इसके बाद पुलिस नें आरोपी बालाजी, मनोज व प्रमोद का शन्ति भंग में चालान कर दिया|