भाजपा नें माना पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) मंडल प्रवास के दौरान दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने मृतपुर विधानसभा के अमृतपुर सलेमपुर एवं नवाबगंज मंडल की बैठक संपन्न की। जिसमे उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की जब्ज टटोली| उन्होंने माना की आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है| लिहाजा सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव की रणनीति में जुट जायें|
कस्बे के एक स्कूल में आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है बूथ पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से पार्टी को शीर्ष स्तर पर ले जाने का कार्य करता है। आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है इसलिए पंचायत चुनाव को जीतने के लिए बूथ कमेटियों को चुस्त-दुरुस्त करना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर पंचायत से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा|
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा एवं बसपा की विचारधारा परिवारवाद एवं वंशवाद से प्रेरित है| मायावती एवं अखिलेश यादव सत्ता में आकर जनता को गुमराह करने का कार्य करते हैं| कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं के परिवारों ने संपत्ति बनाने का कार्य किया|  लेकिन भाजपा ने देश बनाने का कार्य किया है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कार्यकर्ता का कार्य है सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना इसके लिए बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करने का कार्य करें| भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कार्यकर्ता को संगठन के माध्यम से जन सेवा करने का अवसर मिलता है|  जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।  अध्यक्ष अनुराग सिंह, विभिभेष सिंह,जिला, विवेक सिंह,अनिल अवस्थी, शांति स्वरूप मिश्रा,राजकुमार पाण्डेय, कन्हैया शुक्ला, रामतीर्थ कुशवाहा, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहें।
राजेपुर प्रतिनिधि:-अमृतपुर विधानसभा के सलेमपुर मंडल की बैठक जमापुर मोड़ स्थित एक मैरिज लॉन में मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रकाश पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने संगठन के कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिये।  मंडल प्रभारी अशोक कटियार,पवन दीक्षित आदि लोग मौजूद रहें।