व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे के साथी पर एटीएम गार्ड को धमकानें का केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई मोहम्मदाबाद व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे के साथी पर गार्ड को धमकी देनें के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के शिवाजी कालोनी नेकपुर कला निवासी किरन राठौर पत्नी उमेश सिंह राठौर नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे आरोप लगाया कि उसके पति एटीएम के गार्ड की नौकरी करते है| 15 जनवरी 2018 को उनके पति उमेश सिंह नें नौगवां कैंट निवासी अमित दुवे उर्फ बब्बन के खास आदमी भूपेन्द्र सिंह से एक लाख रूपये कर्ज पर लिए थे| जिसकी प्रति महीने 8 हजार किस्त भी अदा कर रहे थे| भूपेन्द्र सिंह से लिये हुए कर्ज से बहुत अधिक ये बसूल चुके हैं| इसके बाद भी जब भूपेन्द्र सिंह नें उमेश सिंह नें अपना एटीएम और पास बुक मांगी तो भूपेन्द्र नें धमकी दी| महिला का आरोप है कि भूपेन्द्र सिंह ने मेरे पति का बहुत अपमान किया और कहा अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन का यह पैसा है, और तेरे ऊपर अभी 5 लाख रू और है, तुझे बब्बन दादा ने बुलाया है, और कहा अगर तू और पैसे नहीं देगा, तो अपना मकान खाली करके चाबी मुझे दे। नहीं तो बब्बन दादा तुझे घर से पकड़वा लेंगे| भूपेन्द्र जल्द मकान खाली कर भाग जाने की धमकी दे रहा है| हमारा परिवार आत्महत्या के कगार पर है| पुलिस नें आरोपी भूपेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच भी शुरू कर दी|
पीड़ित नें एसपी से लगायी अनुपम के खिलाफ गुहार
जनपद मैनपुरी के बेबर ग्राम नवीगंज निवासी सत्यदेव पुत्र रामप्रकाश नें एसपी को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे आरोप लगाया कि उसका पिता रामप्रकाश नेत्रहीन है| पिता को अनुपम दुबे व अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुत्र महेशचन्द्र, रामफल पुत्र महिपत निवासी सहसापुर थाना मोहम्मदाबाद अपने अन्य सहयोगी अजय कुमार वाथम पुत्र झब्बूलाल निवासी नवीगंज थाना बेबर मैनपुरी को साथ लेकर पिता रामप्रकाश को पेंशन दिलाने के बहाने बुला ले गये| नवीगंज परगना किशनी तहसील भोगांव मैनपुरी का फर्जी तरीके से बैनामा रामफल पुत्र महिपत के नाम  26 अप्रैल 2004 को करा लिया| शिकायत करनें पर जान से मारनें  की धमकी दी|