प्रसपा की सरकार बनते ही परिवार के एक बेरोजगार को नौकरी: शिवपाल

Politics Politics- Sapaa

उन्नाव: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का चुनाव अति निकट है इसलिए कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं। सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अभी से घर-घर जाकर संपर्क करें। संकल्प लें कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे। गुरुवार को लखनऊ से कानपुर जा रहे प्रसपा प्रमुख ने हाईवे पर स्वागत में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल और गैस की मूल्य वृद्धि रोक नहीं पा रही है। आम नागरिक महंगाई से कराह रहा है। भाजपा ने नौजवानों को नौकरी का वादा किया था, उस पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई है। प्रसपा सत्ता में आई तो हर परिवार के एक बेरोजगार को नौकरी देगी। इससे पूर्व नवीन मंडी के सामने जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद गदनखेड़ा चौराहा पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में  महासचिव आलोक निगम, धरमंगल यादव, यतीन्द्र शुक्ला, राजेंद्र बाजपेई, ऋतुराज ङ्क्षसह, विजय सोनी, जय निगम, नितिन, तपन मिश्रा, विजय द्विवेदी आदि प्रमुख रहे।