गंगा एक्सप्रेस-वे में फर्रुखाबाद को मिलेगा केबल कट: मुकेश राजपूत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों का चिट्ठा जनप्रतिनिधियों नें मीडिया के सामने रखा| जिसमे गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में जनप्रतिनिधियों नें कट दिये जानें का भरोसा दिया|
फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंहुचे सांसद मुकेश राजपूत नें सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों से सभी को रूबरू कराया|  जिसमे मुख्य रूप से उन्होंने कहा कि 2.40 करोड़ रूपये में दो वृहद गोसंरक्षण केंद्र निर्मित होकर संचालित  किये जानें की बात कही|  1.10 करोड़ की लागत से 17000 एकड़ में सघन वन तैयार किया गया| 39 असफल राजकीय नलकूपों का पुर्ननिर्माण किया गया| 20 नलकूपों का निर्माण किया गया| उन्होने कहा कि साढ़े चार वर्ष में 1,77,821 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया| जिसमे कुल 213.11 करोड़ का वजट व्यय किया गया| उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद नगर में पेयजल गृह संयोजन में कुल 8.51 करोड़ व्यय कर 15490 नग नि:शुल्क हाउस कनेक्शन दिये गये| आदि प्रमुख विकास के बारे में जानकारी दी|
एक सबाल के जबाब में सांसद नें बताया कि गंगा व रामगंगा के निकट से एक्सप्रेस-वे नही निकाला जा सकता| लिहाजा उसे फर्रुखाबाद से जोड़ा नही जा सका| अब गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद के लिए एक कट दिया जायेगा| इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इटावा से फर्रुखाबाद राज्य हाई-वे का कार्य जल्द शुरू होनें वाला है| जिसके लिए भारत सरकार नें 470 करोड़ का वजट स्वीकृत भी कर दिया है| उन्होंने कहा आज जो गुंडे है वह जेल में हैं| कानून व्यवस्था बेहतर है|  इसके साथ ही पत्रकारों नें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी से सबाल किया कि आपके द्वारा पूर्व घोषित रिंग रोड़ कहा है और फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद तक के खूनी खम्भे नही हटे तो वह संतोष नजर उत्तर नही दे सके| सीडीओ एम अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य आदि रहे|