प्रभारी निरीक्षक का पुतला फूंक जताया विरोध

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक का अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की|

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुये| उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार द्वारा मंच पर चढ़कर गाना गाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की| इसके साथ ही उनके पुतले में आग लगाकर नारेबाजी की| संगठन ने उच्काधिकारियों पर इस मामले में गम्भीरता दिखाने की मांग की|

इस दौरान जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ,पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जी, रजत दीक्षित, छोटू गुप्ता, रमन पाण्डेय, अंकुर सैनी, रजत गुप्ता, राहुल यादव आदि रहे|