सफाई कर्मियों की हक की आवाज बनेगा संगठन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हरिओम वाल्मीकि को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष ने संगठन को नई ऊंचाईयो पर ले जानें का भरोसा दिया|
शहर के पटेल पार्क स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर सफाई कर्मियों नें माल्यार्पण किया| इसके जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ| जिलाध्यक्ष नें कहा कि संगठन हमेशा से सफाई कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ता चला आ रहा है| लिहाजा अब नई जिम्मेदारी मिलने से और अधिक संगठन की जिम्मेदारी बढ़ गयी है| उसका निर्वाहन पूरी तन्मयता से किया जायेगा|
इस दौरान प्रदेश उपाध्याक्ष नीरज कुमार वाल्मीकि, जिला महामंत्री जय महेंद्र कुमार, जिला मंत्री प्रदीप कुमार, चुनमुन, धर्मेंद्र चौधरी, दीपक, सुभाष, गुड्डू, रंजीत, महेश, मीना, मीरा, गीता व  सुनीता आदि रहे|