बड़ी खबर: कूड़े के ढेर में तेज धमाका, पालिका के दो सफाई कर्मी घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शुक्रवार कूड़े के ढेर में अचानक तेज धमाका हो गया| जिससे कूड़ा भर रहे दो पालिका सफाई कर्मी जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु भर्ती किया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरटटा चौराहे पर शुक्रवार सुबह पालिका सफाई कर्मी ट्रेक्टर लेकर कूड़ा भरने पंहुचे| सफाई कर्मी कूड़ा उठा रहे थे तभी अचानक तेज धमाका हुआ| धमाके से फाबड़ा टूटकर देशराज नमकीन दुकान के ऊपर जाकर लगा| वहीं जिस जगह धमाका हुआ उस जगह पर सफेद धुआं छा गया| देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गयी| धमाकें से घरों से लोग आ गये|
धमाके में मोहल्ला घोड़ा नखास निवासी नितिन पुत्र पन्नालाल व विकास पुत्र विष्णु निवासी छाबनी बुरी तरह जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए भेजा गया| जानकारी मिलने पर सीओ सिटी नितेश कुमार, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
पहले भी हुआ था दहशत का धमाका
बीते 23 अक्टूबर 2019 को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के मोहल्ले में उनके आवास के निकट तेज धमका हुआ था| जिससे आस-पास के खिड़की दरवाजे दरक गये थे| पुलिस आज तक उस मामले में कोई खुलासा नही कर पायी| ना ही यह बता पायी की आखिर इसकी हकीकत क्या थी|
सीओ सिटी नितेश कुमार नें बताया जाँच की जा रही है|