हरियाणा साबिया हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हरियाणा में साबिया हत्याकाण्ड के विरोध में सपा अल्पसंख्यक सभा नें विरोध दर्ज कराकर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही उन्हें न्याय देंने  की मांग की गयी|
शहर के लाल दरबाजे पर सपा अल्पसंख्यक सभा के विधान सभा अध्यक्ष मोहसीन इदरीस व उपाध्यक्ष हसन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए| उन्होंने कैंडिल मार्च कर मृतका की आत्मा की शांति की दुआ की| वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में हुई साबिया की हत्या में उसे न्याय दिलानें और हत्यारों  को सजाये मौत देनें की मांग की|
रफी अहमद, बिलाल अब्बासी, सूफियाना, मो० नाजिम आदि रहे|