व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

vyaapar-mandalफर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पंहुचकर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया|

व्यापारियों ने मांग कर कहा की यूपी में व्यापार गिर रहा है| पड़ोसी राज्य बिहार, दिल्ली, झारखण्ड में मंडी शुल्क समाप्त किया जा चुका है| पड़ोसी जिले देवरिया, संत रविदास नगर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र का उत्पादन किसान ले जाते है| जिससे यूपी का व्यापार गिरता है| यूपी में कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम लागू है| प्रारंभ में ये पच्चीस पैसा प्रति सैकड़ था|फिर पचास पैसा हुआ इसके बाद एक रुपया और अब दो रुपये प्रति सैकड़ा लगता है| व्यापारियों ने कृषि उत्पदान मंडी अधिनियम को समाप्त करने की मांग रखी|

इसके साथ मंडी में अबैध बसूली, मंडी शुल्क की दर एक प्रतिशत से अधिक ना होने, मंडी गेट पास बनाने की व्यवस्था नही होना, मंडी स्थल पर माल प्रवेश पर किसी प्रकार की बसूली आदि ना होने की मांग की| इसके साथ ही साथ कुल 15 सूत्रीय मांगो का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, मनोज राठौर, रवि राठौर, सत्य नारायण, सुनील गाँधी, राजू यादव, हरिओम पाण्डेय, अशोक कुमार, शंकर लाल आदि मौजूद रहे|