रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिर 25 रूपये बढ़ी

Delhi सामाजिक

डेस्क:पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। गोरखपुर में 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिर ₹25 बढ़ी है। गोरखपुर में नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर अब ₹947 का हो गया है। 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। वाणिज्यिक सिलेंडर ₹68 बढ़कर अब 1840 रुपये में मिलेंगे। पांच किलोग्राम के सिलेंडर में ₹19 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सिलेंडर ₹347.50 में मिलेंगे। 17 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। तब घरेलू गैस की कीमत में ₹25 की वृद्धि की गई थी। इसके बाद कीमतें ₹922 हो गई थी। मंगलवार रात 12:00 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं।
कीमतें बढ़ रहीं, सब्सिडी नहीं
रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा होने के बाद भी सब्सिडी नहीं बढ़ रही है। पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम के नॉन सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर पर ₹59.05 ही सब्सिडी दे रही हैं। यह सब्सिडी तब से मिल रही है जब सिलेंडर की कीमतें तकरीबन 550 रुपये थीं।