बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव नें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात

FARRUKHABAD NEWS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार शाम को ट्वीट कर कहा कि ‘आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर भेंट कर कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंचने पर सूबे की सियासत गरमा गई थी। ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। उस वक्त  स्वतंत्र देव सिंह इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि ‘अखिलेश जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में स्व. कल्याण सिंह बाबूजी को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?’