भाजपा दुग्ध संघ अध्यक्ष कोर्ट में हुए हाजिर, जमानत पर रिहा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कानपुर दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह नें शुक्रवार को न्यायालय में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आत्मसमर्पण किया। लेकिन बाद में कोर्ट नें उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया|
विदित है कि बीते 6 जनवरी 2017 को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा तत्कालीन कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र कुमार नें दर्ज कराया था| जिसमे आरोप लगाया गया था कि बीते सत्यपाल सिंह शहर में घूम रहे थे और उनकी कार टाटा 407 गाड़ी पर बैनर पोस्टर लगा बद्रीविशाल कॉलेज के पास तकरीबन दो सैकड़ा भीड़ के साथ प्रचार कर रहे थे| जब उनसे इस सम्बन्ध में अनुमति पत्र माँगा गया तो उन्होंने नही दिखाया| जिसमे बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस नें कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल की|
इसी मामले में दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया| मुकदमें में सुनवाई के उपरांत सीजेएम प्रवीण कुमार त्यागी ने 20 हजार रुपये की दो प्रतिभू व इतनी ही रकम का निजी बंधपत्र पेश करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेेश दिया। इसके बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।