अपडेट: डीसीएम की टक्कर से बाइक सबार पूर्व सैनिक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर प्रतिनिधि) बाइक से फतेहगढ़ सामान खरीदने आ रहे पूर्व सैनिक को डीसीएम नें टक्कर मार दी| जिससे पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें शव को लोहिया अस्पताल पंहुचाया|
थाना अमृतपुर के ग्राम बलीपट्टी निवासी 55 वर्षीय पूर्व सैनिक मन्नीराम मंगलवार सुबह बाइक से फतेहगढ़ आर्मी कैंटीन से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे| राजेपुर तिराहा बदायूं मार्ग पर एक डीसीएम नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे मन्नीराम की मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें उन्हें लोहिया अस्पताल पंहुचाया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें मौके पर जाकर पड़ताल की| उन्होंने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|