शहीदों के विचारों को अपने जीवन में उतारे देश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अमर शहीद प० रामनारायण आजाद के शहादत दिवस पर उसके निवास पर एकत्रित हुए लोगों और क्रन्तिकारी वंशजों नें उनके जीवन पर प्रकाश डाला| गोष्ठी में कहा गया कि आज के दौर में शहीदों के विचार अपने जीवन में उतारने की जरूरत है|
शहर के साहबगंज चौराहे पर स्थित आजाद भवन में शहीद दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू ने कहा कि प० रामनारायण आजाद एक बड़े क्रन्तिकारी थे| एक बार भगत सिंह गुप्त रूप से उनसे मिलने आये थे| उन्होंने कहा कि शहीद आजाद का बलिदान देश नही भूलेगा| देश की जनता को शहीदों के विचारों को अपनाना चाहिए|
शहीद प० रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने कहा कि 11 अगस्त 1947 को आजाद अपने कमरे में सो रहे थे| उसी समय शहर कोतवाल फेरु सिंह ने अंग्रेजों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी|
अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, स्वतंत्रता संग्राम वंशज कमेटी जिलाध्यक्ष रीतेश शुक्ला, महामंत्री अरविन्द शुक्ला, सरल दुबे, दिनेश मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये| पियूष दुबे, राजू भारद्वाज, सौरभ मिश्रा, मुनीश मिश्रा, रोहित गोयल आदि रहे|