पतौंजा में दिन भर लगा रहा सपाईयों का जमघट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) मंगलवार को ग्राम पतौंजा में पीड़ित पर के घर सपाई डेरा डाले रहे| सपाईयों नें आरोपी पक्ष को गलत बताया और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी क मांग की|
दोपहर सपा नेता पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी व वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार नें पतौंजा में पीड़ित पक्ष के मान सिंह आदि से भेट कर उनके हालचाल लिए| इसके साथ ही मान सिंह और उनके साथियों के साथ हुई घटना को गलत बताया| साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की| वही शाम को सपा नेता सुबोध यादव आदि नें भी पीड़ित पक्ष के घर जाकर उनके हालचाल लिए| इसके साथ ही जल्द से  जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की|
समधन से सभासद को उठाया
फरार आरोपी पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी अभी तक पुलिस नही कर सकी| लिहाजा पड़ोसी जनपद कन्नौज के समधन से उसके एक रिश्तेदार सभासद को पुलिस नें उठाया है|