बीजेपी चुनाव फतेह के लिए बूथों को बनायेगी शक्ति केंद्र

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सदर विधानसभा योजना बैठक के अंतर्गत बूथ सत्यापन अभियान कार्यक्रम  की रूपरेखा हेतु बैठक आयोजित हुई| जिसमे बूथ को मजबूत करनें को लेकर चर्चा की गयी|
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई व मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधानसभा प्रभारी पर्वत सिंह यादव रहें।  प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने कहा पार्टी संगठन ने सभी बूथ केंद्रों को शक्ति केंद्र बनाने का निर्णय लिया है| इन सभी शक्ति केंद्रों को आगामी चुनाव हेतु मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ सत्यापन का कार्य प्रमुखता से करना है। बूथ सत्यापन योजना के अंतर्गत समस्त बूथों की कमेटी को पुनः सक्रिय करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी होगी। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों व बूथ केंद्रों का सत्यापन 23 अगस्त से 7 सितंबर के मध्य होगा।
बूथ संरचना के साथ बूथ विजय अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। 23 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान को पूरे उत्तर प्रदेश में चलाने की शुरुआत करेंगे। जिसके माध्यम से वह बूथ के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रत्येक बूथ वह शक्ति केंद्रों के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक किट प्रदान की जाएगी। कमेटियों के सत्यापन के समय सभी वर्गों का समावेश करने का विशेष ध्यान रखना होगा। कमेटियों में बनने वाले पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा। 10 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य पन्ना प्रमुख बनाने होंगे जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
सदर विधानसभा प्रभारी पर्वत सिंह यादव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव होने में कम समय बचा है कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ विजय अभियान के साथ जुड़ना होगा। बूथ पर विजय ही पार्टी को दोबारा प्रदेश में सरकार बनाने का मौका देगी।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भाजपा आगामी चुनाव विकास एवं सुरक्षा के मॉडल पर लड़ेगी।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा योगी सरकार ने प्रदेश में अराजकता के माहौल को खत्म किया। गुंडों और अपराधियों पर शक्ति के साथ कार्रवाई हुई है। संगठन में बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा का सबसे बड़ा नेता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रत्येक पन्ना प्रमुख का महत्वपूर्ण कार्य होगा। पन्ना प्रमुख अपनी समिति में 10 व्यक्तियों को जोड़कर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का कार्य करेगा। आगामी तिथियों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होंगे। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंडल स्तर के माध्यम से पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन होंगे। सभी बूथों पर एक मासिक बैठक होगी।बूथ सत्यापन के बाद पार्टी कार्यकर्ता चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठके आयोजित करेंगे। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त नें भी विचार व्यक्त किये|
जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, ,सरस्वती वर्मा, चित्रा अग्निहोत्री, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, सुमन राठौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप शाक्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार, नगर अध्यक्ष विकास पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नमामि गंगे प्रमुख रवि मिश्रा, जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|