तीन दिन से लापता अधेड़ का नही लगा सुराग

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते तीन दिन से लापता अधेड़ का कोई सुराग नही मिला| परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी देवी दयाल स्कूल वाली गली निवासी सुनीता मिश्रा नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे सुनीता नें बताया कि उनके पति 50 वर्षीय विनोद मिश्रा बीते 14 अगस्त को शाम लगभग 7 बजे घर से बिना कुछ बताये घर से कही चले गये| उनका अभी तक पता चला चला| तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच कर रही है| कादरी गेट चौकी इंचार्ज रमेश राय नें बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| तलाश जारी है|
अज्ञात व्यक्ति नें तालाब में लगायी छलांग
शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला खैरबंद के निकट सड़क किनारे तालाब में शाम लगभग 6:30 बजे एक अज्ञात पुरुष नें गहरे तालाब में छलांग लगा दी| जिससे वह डूब गया| लेकिन उसका खबर लिखे जाने तक पता नही चल सका|
आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव सिंह नें बताया कि गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश तालाब में करायी जायेगी|