विभागों को अपना राजस्व बढोत्तरी के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे विभागों को राजस्व बसूली में तेजी लानें के निर्देश दिये गये|
डीएम ने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाए। अधिक से अधिक राजस्व की वसूली की जाए। कार्यालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जाये। उन्होंने स्टाम्प, परिवहन विभाग को राजस्व प्राप्ति में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विद्युत विभाग में अभियान चलाकर वसूली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे ग्रामों को चिन्हित किया जाए जिनमें अधिक विद्युत देय बकाया है वहां कैम्प लगाकर वसूली करें। अपर जिलाधिकारी को नगर निकायो की लगातार समीक्षा कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर निकायों में आय बढ़ाने का कार्य करें। जिलाधिकारी ने अवैध खनन की अधिक शिकायतों को देखते हुए खनन निरीक्षक को रात में अपनी गतिविधि बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाए।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य अन्य विभागीय अधिकारी रहे|