पानी की किल्लत से फिर लगाया जाम, दोबारा भी भरोसे की घुट्टी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दो दिन पूर्व लगाये गये जाम के दौरान मिला भरोसे का समय शनिवार को खत्म हुआ तो लोगों नें जाम लगा दिया| दोबारा फिर भरोसे की घुट्टी देकर जाम खुला दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानी बाग नरकसा के नागरिकों नें मोहल्ले के निकट की कादरी गेट लिंजीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया| जाम लगाये महिलाओं नें कहा कि बीते 5 अगस्त को जाम लगाया तब पालिका कर्मियों नें दो दिन में पानी की सप्लाई ठीक करनें का भरोसा दिया था| जिसके बाद भी सप्लाई ठीक नही की गयी| जिससे आक्रोशित होकर पुन: जाम लगाया गया है|
जाम लगनें की सूचना पर कादरी गेट चौकी पुलिस नें सोमवार तक व्यवस्था दुरस्त करानें का भरोसा फिर दिया| जिसके बाद जाम खुल सका|
सुमन,नसीमा वेगम, पूनम, आशा देवी,  बबली गुड्डी देवी, सुशीला, रेशमा देवी,  सुनीता, मुन्नी देवी, जानकी, कामता देवी, अनीता, कीर्ति, जयंती देवी, अनीता देवी, अर्पिता, सोनाक्षी  आदि रहे|